इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन के सभागार में आयोजित इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के 91वें वार्षिक राज्य स्तरीय सम्मेलन आईएमएयूपीकॉन-2026 में मधुमेह समेत कई विशेषज्ञ डॉक्टर जुटे और इलाज की नई तकनीक पर चर्चा की और अपने अनुभव साझा किए। एंटीबायोटिक दवाओं का इस्तेमाल डॉक्टर की सलाह और जांच के आधार पर ही करें। बिना सलाह दवा लेने से एंटीबायोटिक के प्रति प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने का खतरा। सीओपीडी के मरीज नियमित इनहेलर का इस्तेमाल करें, ऑक्सीजन स्तर 90 प्रतिशत से कम होने पर लें चिकित्सकीय मदद। हर दस में एक व्यक्ति थायरॉयड की समस्या से प्रभावित, गर्भावस्था से पहले हार्मोन का स्तर सामान्य रखना जरूरी। मधुमेह के मरीज साल में कम से कम एक बार आंखों की जांच जरूर कराएं।