समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव ने कहा कि चुनाव का आगाज हो चुका है। भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए गठबंधन के स्वरूप और सीटों को लेकर दोनों दलों के राष्ट्रीय अध्यक्ष आपसी सहमति से फैसला करेंगे। गठबंधन में नेतृत्व और अन्य मुद्दों पर चल रही चर्चा का चुनावी नतीजों पर कोई नकारात्मक असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने दावा किया कि गठबंधन बड़े पैमाने पर जीत हासिल करने जा रहा है और भाजपा काफी कमजोर हो चुकी है। शिवपाल यादव बुधवार को एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए प्रतापगढ़ पहुंचे थे। यहां पर सपाइयों ने उनका जोरदार स्वागत किया।