गंभीर बीमारी से जूझ रहे आठ साल के जावेल को एक्यूप्रेशर उपचार से मिली राहत का दावा दिल्ली और केरल के अस्पतालों में उपचार के बाद भी नहीं सुधरी थी हालत, प्रयागराज के एक्यूप्रेशर संस्थान में दो महीने से चल रहा उपचार एक बच्चे की बीमारी और उसे स्वस्थ देखने की माता-पिता की उम्मीदें कई बार पूरे परिवार का संघर्ष बन जाती हैं। केरल के आठ वर्षीय जावेल जोगेश के परिवार ने भी कुछ ऐसी ही मुश्किलों का सामना किया। किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहे जावेल का दिल्ली और केरल के बड़े अस्पतालों में उपचार कराया गया, लेकिन परिजनों के मुताबिक उसकी सेहत में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। इसके बाद परिवार को प्रयागराज के एक्यूप्रेशर उपचार संस्थान के बारे में जानकारी मिली। यहां दो महीने से चल रहे उपचार के बाद संस्थान ने उसकी स्थिति में सुधार का दावा किया है।