20 सितंबर की देररात्रि मडराक के हाजीपुर चौहट्टा पर फायरिंग की सूचना मिली। स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि बंशी प्रधान और शिवकुमार के बीच चावल व्यापार को लेकर विवाद था। विवाद के चलते शिवकुमार के लड़के लकी ने हवाई फायर किया। पुलिस ने शिवकुमार को मौके से हिरासत में ले लिया है। लकी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी इगलास कमलेश कुमार ने जानकारी दी।