राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 को लेकर भारतीय शिक्षा व्यवस्था के सामने मौजूद चुनौतियों पर शनिवार को अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के टीचिंग स्टाफ क्लब में संगोष्ठी आयोजित की गई। एएमयू टीचर्स एसोसिएशन (एएमयूटीए) ने ऑल इंडिया सेव एजुकेशन कमेटी (एआईएसईसी) के सहयोग से इसका आयोजन किया। इसमें शिक्षाविदों ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के विभिन्न पहलुओं और भारतीय शिक्षा व्यवस्था पर इसके प्रभावों को लेकर विचार-विमर्श किया।