अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में विधि संकाय के तृतीय वर्ष के छात्र अमजद अली उर्फ अमजद सिवान का निलंबन बहाल कराने की मांग को लेकर विद्यार्थियों ने प्रदर्शन किया। छात्रों ने लॉ फैकल्टी का गेट बंद कर धरना दिया और विश्वविद्यालय प्रशासन से तत्काल उनका निलंबन वापस लेने की मांग की।