चारों ओर बिखरी सतरंगी आभा, जगमगाता अलीगढ़ के अचल सरोवर और गूंजते जय श्रीराम के जयकारे। शनिवार शाम श्रीरामलीला महोत्सव के तहत सरयू पार लीला के मंचन के हजारों श्रद्धालु गवाह बने। अलीगढ़ के साथ आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में लोग लीला देखने पहुंचे। अचल सरोवर में चल रही नाव में जैसे ही श्रीराम, लक्ष्मण व सीता के स्वरूप सवार हुए तो त्रेतायुग की झांकी साकार हो उठी।