फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में अपर पुलिस महानिदेशक भगत ने परखी दशहरा सुरक्षा

अलीगढ़ में दशहरा पर्व और रावण दहन के मद्देनजर अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन एस.के. भगत ने जनपद अलीगढ़ का भ्रमण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। भगत ने अचलताल स्थित रामलीला मैदान का निरीक्षण किया। उन्होंने रामलीला आयोजन की सुरक्षा व्यवस्थाएं परखीं। अचलताल से नुमाइश ग्राउंड तक शोभायात्रा मार्ग पर पुलिस बल के साथ पैदल गश्त भी किया। नुमाइश ग्राउंड में रावण दहन स्थल की तैयारियों का जायजा लिया गया। अधिकारियों को दशहरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण संपन्न कराने के निर्देश दिए गए। पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने, यातायात सुचारु रखने और भीड़ प्रबंधन पर जोर दिया गया। संवेदनशील स्थानों पर सतर्कता और अराजक तत्वों पर नजर रखने को कहा गया। इस दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक प्रभाकर चौधरी सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें