आगरा के बरौली अहीर के गांव लोधई में पुरानी रंजिश के चलते दो भाइयों पर शुक्रवार को जानलेवा हमला किया गया था। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसीपी ताज सुरक्षा यतेंद्र कुमार नागर ने बताया कि 27 नवंबर को वादी चिंटू ने थाने में इस हमले की तहरीर दी थी। बताया कि शुक्रवार की शाम उसके घर विष्णु, राहुल, सूखा और अन्य लोग घर पर पहुंचे थे। उन्होंने कुल्हाड़ी और कंटीले तार लगे डंडों से हमला किया। मारपीट में दो भाई घायल हो गए थे। एसीपी ने बताया कि शनिवार को पुलिस ने दबिश देकर आरोपी विष्णु, राहुल, सूखा और सुरेंद्र उर्फ सिंधु को गिरफ्तार कर लिया।