आगरा में श्री हर मिलापी गीता मंदिर सदरभट्टी में शनिवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शालिग्राम और माता तुलसी का विवाह कराया गया। प्रकाश पंडित के संरक्षण में विधि-विधान के साथ विवाह की रस्में संपन्न कराईं। वर पक्ष से राजीव-पारुल डंग और कन्या पक्ष जगदीश बत्रा ने विवाह की मांगलिक क्रियाएं संपन्न कराई। मंदिर समिति के सचिव जगदीश बत्रा ने बताया कि 22 नवंबर को टुबड़ी मेला विधिवत शुभारंभ होगा। जिसमें बाल स्वरूप प्रतियोगिता आयोजित होगी। उत्सव के दौरान भजन मंडली की ओर से मधुर भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके बाद वृद्धजनों को सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर अध्यक्ष रामनाथ डंग, कमल चोपड़ा, मुकेश सचदेवा, कमलेश शिवहरे, सत्या बहन, अनीता धवन, ज्योति आदि मौजूद रहे।