फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: 'बेटे की मौत की निष्पक्ष जांच हो'... शिवम के माता-पिता की गुहार, दोषियों पर कार्रवाई और आर्थिक मदद की मांग

धनौली के नाले में बुधवार को 17 वर्षीय शिवम सविता का शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। माता-पिता और रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार ने मामले की निष्पक्ष जांच,दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई और आर्थिक मदद की मांग की है।शिवम के पिता प्रेमपाल सिंह ने बताया कि 14 सितंबर को शिवम अपने दोस्त वरुण का जन्मदिन मना रहा था। इसी दौरान सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी,परिजनों के अनुसार, पुलिस ने वहां मौजूद आठ लड़कों को पूछताछ के लिए पकड़ा था,इसके बाद शिवम लापता हो गया। परिजनों ने सदर क्षेत्र में उसकी लापता होने की सूचना दी थी, इसके बाद सदर में मुकदमा दर्ज किया गया था,बुधवार को शिवम का शव धनौली के नाले में मिला था, परिजनों ने धनौली पुलिस चौकी की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए पुलिसकर्मियों पर लेनदेन के आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें