आगरा के मलपुरा में दिवाली के त्योहार को देखते हुए ग्वालियर हाईवे पर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। बाद, ककुआ, रोहता इटौरा, धनौली और मलपुरा समेत कई स्थानों पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस गश्त करती नजर आई। ककुआ चौकी प्रभारी अनुज बालियान ने हाईवे स्थित गांव बाद पर कई स्थानों पर बैरिकेडिंग कराकर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। हाईवे पर जगह-जगह बैरिकेडिंग कर वाहनों की रफ्तार नियंत्रित करने के साथ यातायात को सुचारू रखने के प्रयास किए जा रहे हैं। एसीपी सैंया जसबीर सिंह सिरोही ने बताया कि त्योहार के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस को सतर्क किया गया है। धनौली में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।