आगरा के फतेहपुर सीकरी में ऑपरेशन क्लीन के तहत पुलिस ने 29 अभियोगों से संबंधित 18600 क्वार्टर (करीब 3720 लीटर) अवैध देशी शराब का नियमानुसार विनष्टीकरण कराया। कार्रवाई न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में की गई। बृहस्पतिवार को थाना परिसर में गठित समिति की मौजूदगी में शराब को गड्ढा खुदवाकर नियमानुसार नष्ट कराया गया। पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी कराई गई। इस दौरान सहायक पुलिस आयुक्त अछनेरा शैलेंद्र सिंह, आबकारी निरीक्षक प्रेमनारायण निर्जन, प्रभारी निरीक्षक आनंदवीर सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक विपिन कुमार समेत संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।