बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद एत्मादपुर के मॉडल स्कूल मैदान में होने जा रहे विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन में लोगो को संबोधित करेंगे। सम्मेलन को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। सम्मेलन को लेकर हुई प्रेसवार्ता में बसपा के आगरा के मुख्य मंडल प्रभारी सूरज सिंह ने एत्मादपुर के मॉडल स्कूल मैदान में रविवार को 12 बजे होने वाले विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन की जानकारी देते हुए बताया कि सम्मेलन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन एत्मादपुर ही नहीं, बल्कि पूरे आगरा मंडल के लिए ऐतिहासिक होगा। आकाश आनंद के विचारों को सुनने के लिए हजारों की संख्या में कार्यकर्ता पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, युवाओं को जोड़ने और आगामी चुनावों की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। बसपा नेता सर्वेश बघेल, पूर्व एमएलसी प्रताप सिंह बघेल, कोऑर्डिनेटर विमल वर्मा, जिला अध्यक्ष मनीष कमल, हेमेंद्र कुमार, रतन दीप सिंह, संतोष आनंद, ओपी बघेल, सुनील भंडारी, यतेंद्र अरुण, पार्षद बृज मोहन, पिंकी फौजी, केशव दत्त निमेष, सुमित सेन सहित बड़ी संख्या में बसपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल रहे।