फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मेडिकल की पढ़ाई के लिए देहदान कर गईं मीनाक्षी मदान

Dhirendra Singh Updated Sat, 29 Aug 2026 01:25 PM IST

आगरा। पश्चिमपुरी निवासी मीनाक्षी मदान (70) दुनिया से विदा होने के बाद मानव सेवा के लिए अनूठा संदेश दे गईं। जीते-जी देहदान का संकल्प लिया। निधन के बाद श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी के सहयोग से परिजन संदीप बजाज ने एसएन मेडिकल कॉलेज के एनॉटामी विभाग को शव दान किया। ये रत्नमुनि जैन इंटर कॉलेज की सेवानिवृत्त शिक्षिका रहीं। एनॉटामी विभागाध्यक्ष डॉ. अंजलि गुप्ता ने बताया कि इनके शव से चिकित्सा सेवा के लिए मेडिकल के छात्र पढ़ाई कर सकेंगे। कमेटी अध्यक्ष अनिल जिंदल, नीरज मदान, सुनीता मदान, सपन मदान, आकांक्षा मदान, राजीव अग्रवाल, विष्णु गर्ग, ताराचंद गोयल, नंदकिशोर गोयल ने औरों से भी देहदान अभियान से जुड़ने की अपील की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें