फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पड़ताल: यूपी-एमपी सीमा पर 'सीढ़ियों का चक्रव्यूह', सफर हुआ दुश्वार

बाह। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बीच अटेर पुल पर चढ़ने के लिए दोनों राज्यों के 100 से ज्यादा गांवों के लोग सीढ़ियों के चक्रव्यूह में फंसे हुए हैं, दुश्वार हुए सफर को सुगम बनाए जाने के लिए पुल पर आवागमन शुरू कराने की मांग उठी है। मध्य प्रदेश के भिंड जिले के अटेर और उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के जैतपुर के बीच चंबल नदी पर 2016 से बन रहा अटेर पुल के दोनों छोरों पर पहुंच मार्ग अधूरे पड़े हैं। अटेर पुल पर तक चढ़ने के लिए लोहे की सीढ़ी लगाई गई है। सीढ़ी पर चढ़ कर दोनों राज्यों के ग्रामीण पुल पर पहुंचते हैं, फिर पैदल चलकर अपने गंतव्य के लिए ऑटो, टैक्सी का सहारा लेने को मजबूर हैं। पुल पर आवागमन शुरू कराने के लिए अटेर का बाजार बंद कर ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन किया। नंदगवा में अन्नदाता किसान यूनियन के अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह चौहान के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन हुआ। आश्वासन तो मिला, लेकिन पुल पर आवागमन सुगम नहीं हो सका है। पड़ताल के दौरान सीढ़ियों के चक्रव्यूह में मुसाफिर जूझते दिखे। मघारा की रेशम देवी, गोमती, रमेश पुरवंशी, सचिन ने बताया कि लोहे की सीढ़ी पर चढ़ते, उतरते समय हादसे का खतरा रहता है। कई लोग चुटैल हो चुके हैं। बाह के अन्नू पुरवंशी, अजयकांत, पंकज कुशवाह ने बताया कि लोहे की सीढ़ी के बाद करीब 1 किमी पुल पर पैदल चलना पड़ता है। तब ऑटो से सफर पूरा होता है। आंदोलन के बाद भी पुल पर आवागमन सुगम हुआ है और न ही पहुंच मार्ग का निर्माण पूरा हो सका है। सीढ़ी चढ़ने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे अटेर के हाकिम सिंह, नरेन्द्र सिंह ने बताया कि सफर मुश्किल भरा है, सामान तक नहीं ले जा पा रहे। आवागमन सुगम हो तो जैतपुर और अटेर का बाजार भी नदी किनारे के गांवों के लोग आराम से कर सकें। भानु प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि आश्वासन के मुताबिक आवागमन सुगम नहीं हुआ तो आंदोलन को मजबूर होंगे। सेतु निर्माण संभाग ग्वालियर के कार्यपालन इंजीनियर जोगेन्द्र सिंह ने बताया कि पहुंच मार्ग निर्माण के लिए उत्तर प्रदेश की ओर से एनओसी का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें