फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: दहेज उत्पीड़न में पति और जेठ समेत पांच पर प्राथमिकी दर्ज

किरावली। दहेज उत्पीड़न और छेड़छाड़ से परेशान एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ किरावली थाने में प्राथमिकी दर्ज की है।पीड़िता पूजा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2022 में श्यामनगर, जिला भरतपुर, राजस्थान निवासी सचिन से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति सचिन, ससुर भीम सिंह, सास ब्रजेश कुमारी, जेठ अजय और जिठानी रेखा 5 लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित कर रहे थे। पीड़िता का आरोप है कि बीते 31 अगस्त की रात जेठ अजय ने घर में घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ की। पुलिस में शिकायत की बात कहने पर सास-ससुर और जेठ ने उसके साथ मारपीट की। बच्ची के संग उसे घर से निकाल दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें