फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: ढोल-नगाड़ों के साथ गणपति बप्पा को दी विदाई

आगरा के यमुनापार के कालिंदी विहार स्थित ए ब्लॉक बजरंग नगर में गणेश स्थापना दिवस के अवसर पर श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना कर धूमधाम से विसर्जन यात्रा निकाली। ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाचते-गाते हुए क्षेत्रीय लोग गणेश प्रतिमा को विसर्जन के लिए यमुना किनारे लेकर पहुंचे। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग यात्रा में शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगाए और भक्ति के रंग में रंगे नजर आए। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों की ओर से भव्य भंडारे का भी आयोजन किया गया। इसमें लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम आयोजक कन्हैया शर्मा और योगेश शर्मा ने कहा कि सनातन संस्कृति और धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाना सभी की जिम्मेदारी है। ऐसे आयोजनों से समाज में एकता और आपसी भाईचारे की भावना मजबूत होती है। इस अवसर पर श्यामवीर सिंह, कृष्णकांत शर्मा, प्रदीप चौहान, सुरजीत पूनिया, इंदिरा देवी, रचना देवी, मिथलेश देवी, सीता देवी, रंजन जादौन, हीरावती देवी, श्रेया कुमारी और युवराज देव शर्मा समेत अन्य क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें