फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पूर्व पावरलिफ्टर से क्रूरता, एक्सरे रिपोर्ट बताएगी दरिंदगी की गहराई

आगरा में राष्ट्रीय स्तर की पावरलिफ्टर व सरकारी शिक्षिका खुशबू रानी पर उनके ही पति ने रूह कंपा देने वाली क्रूरता की। आरोप है कि पति ने पहले उन्हें एक होटल में बुलाया, फिर जलती सिगरेट से उनके शरीर को दागा, पेट पर चाकू से वार किया और जब उसने जान बचाने के लिए पैर आगे किया तो घुटने में चाकू घोंपकर चाकू को अंदर तक घुमा दिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में एक्सरे रिपोर्ट का इंतजार है। शहीद नगर निवासी खुशबू रानी का विवाह वर्ष 2011 में विजेंद्र सिंह के साथ हुआ था। तीन बच्चे हैं। पीड़िता का आरोप है कि पति को नशे की लत है। जबरन उनका डेबिट कार्ड छीनकर पूरा वेतन उड़ा देता है। प्रताड़ना से तंग आकर वह पिछले पांच महीनों से बच्चों के साथ मायके में रह रही थीं। 26 अगस्त को पति ने शाम करीब साढ़े तीन बजे उन्हें फतेहाबाद रोड स्थित एक होटल में बुलाया। वहां बैंक खाते से एक लाख रुपये नकदी देने की मांग करने लगा। पीड़िता का आरोप है कि विरोध पर बेरहमी से पिटाई की। शोर मचाने पर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया, ताकि आवाज बाहर न जा सके। इसके बाद हैवानियत की इंतहा कर दी। 27 अगस्त की रात आरोपी उन्हें मरणासन्न हालत में शहीद नगर चौराहे पर छोड़कर भाग गया। अगले दिन डॉक्टर के पास पहुंचने पर उन्हें ऑपरेशन की सलाह दी गई है। बता दें कि खुशबू रानी एक दर्जन से अधिक राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग ले चुकी नेशनल पावरलिफ्टिंग खिलाड़ी हैं। 21 वर्ष पूर्व चेन्नई में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उन्होंने सिल्वर मेडल जीतकर मान बढ़ाया था। वर्तमान में सरकारी विद्यालय में शिक्षिका हैं। इस घटना से पहले के भी पति के जुल्मों के वीडियो वायरल हुए हैं। एक वीडियो में आरोपी पति सोती हुई शिक्षिका को बेरहमी से पीटता दिख रहा है, जबकि पास खड़ी उसकी मासूम बेटी रोते हुए हाथ जोड़कर पिता से मां को छोड़ने की गुहार लगा रही है। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें