आगरा। हरियाणा के भोड़वाल माजरी स्टेशन पर 79वां वार्षिक अंतरराष्ट्रीय निरंकारी संत समागम होने जा रहा है। इसमें शामिल होने वाले आगरा के यात्रियों के लिए रेलवे ने विशेष सुविधा दी है। 20 सितंबर से 31 अक्तूबर तक आगरा कैंट-होशियारपुर और होशियारपुर-आगरा कैंट एक्सप्रेस का भोड़वाल माजरी स्टेशन पर दो मिनट का अस्थायी ठहराव रहेगा। इससे आगरा के श्रद्धालु ट्रेन से सीधे समागम स्थल के नजदीकी स्टेशन तक पहुंच सकेंगे। आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि ट्रेन संख्या 11905 आगरा कैंट से होशियारपुर जाते समय भोड़वाल माजरी पर रात 11:34 बजे आएगी और 11:36 बजे रवाना होगी। वहीं 11906 होशियारपुर से आगरा कैंट आते समय सुबह 5:43 बजे आएगी और 5:45 बजे चलेगी। आगरा से जाने वाले श्रद्धालु भोड़वाल माजरी उतरकर निरंकारी संत समागम में शामिल हो सकेंगे। इसके अलावा ट्रेन से दिल्ली, पानीपत, जालंधर और होशियारपुर तक की यात्रा की जा सकेगी।