फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मेडिकल कॉलेज में बिना मास्क पहुंची मरीजों की भीड़, स्वाइन फ्लू को लेकर दिखे लापरवाह

Arun Parashar Updated Mon, 31 Aug 2026 06:08 PM IST

स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है, लेकिन मेडिकल कॉलेज पहुंच रहे मरीज और तीमारदार इसे गंभीरता से लेते नहीं दिख रहे हैं। सोमवार को मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग की ओपीडी में बड़ी संख्या में मरीज बिना मास्क के उपचार लेने पहुंचे। पर्चा काउंटर से लेकर ओपीडी तक मरीजों की भीड़ लगी रही। इस दौरान संक्रमण से बचाव के लिए शारीरिक दूरी और मास्क जैसी जरूरी सावधानियां भी नजर नहीं आईं। मेडिकल कॉलेज के पर्चा काउंटर पर सुबह से ही मरीजों की भीड़ जुटने लगी। भीड़ इतनी अधिक थी कि मरीजों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बनी रही। कड़ी मशक्कत के बाद मरीजों के पर्चे बनाए जा सके। भीड़ में कई मरीज बिना मास्क के एक-दूसरे के बेहद करीब खड़े दिखाई दिए। इससे संक्रमण फैलने का खतरा बना रहा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें