फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पालक मुफ्त में देने से इंकार पर दंपती को पीटा

आगरा के बरौली अहीर में मुफ्त में हरी पालक न देने पर गांव के ही दो लोगों ने दंपती की पिटाई कर दी। पुलिस को सूचना देने पर दोबारा से भी पिटाई की गई। आरोप है कि पुलिस ने तहरीर के बाद भी प्राथमिकी दर्ज नहीं की है। गंगरौआ गांव निवासी हरीश कुमार ने बताया कि उसने पालक की भेज पर खेती की है। शनिवार शाम को गांव के ही दो लोग मुफ्त में पालक मांगने लगे। मना करने पर गाली गलौज करते हुए उसे और पत्नी को पीट दिया। पीड़ित ने एकता पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही। एसीपी यतेंद्र कुमार नागर ने बताया कि प्रकरण उनके संज्ञान में नहीं है। जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें