फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कांग्रेस ने एडीए कार्यालय का किया घेराव, किसानों को अतिरिक्त मुआवजे देने की मांग

आगरा। आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) द्वारा इनर रिंग रोड के लिए ग्राम पटरी पचगांई और खेड़ा पचगांई में भूमि अधिग्रहण कर एलाइनमेंट बदलकर उस पर इंडोर स्टेडियम बनाने के विरोध में कांग्रेस ने बुधवार को प्रदर्शन किया | उन्होंने शहर हो रहे अवैध निर्माण, अनियोजित कॉलोनी और एडीए के अधिकारी और कर्मचारियों की आय से अधिक संपत्ति की जांच की मांग सहित 15 सूत्रीय ज्ञापन एडीए उपाध्यक्ष को दिया | एडीए उपाध्यक्ष ने 15 सितंबर को किसानों के साथ बैठक निश्चित की है| महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित सिंह ने आगरा विकास प्राधिकरण में किसानों से इनर रिंग रोड निर्माण के लिए जमीन का अधिग्रहण किया था| उसे समय सर्किल रेट से भी कम मुआवजा उन्हें दिया गया | अब एडीए उसे जमीन का एलाइनमेंट चेंज करके दुकान और कमर्शियल भवन निर्माण करना चाह रहा है | जो किसानों के साथ धोखा है| प्राधिकरण उसे जमीन का किसानों को आज की सर्किल रेट के हिसाब से चारगुना मुआवजा दे| इसके साथ ही भ्रष्टाधिकारियों की कृपा से बेलनगंज, किनारी बाजार, सिकंदरा समेत शहरभर में अवैध निर्माणों और अनियोजित कॉलोनियों पनप रहीं हैं| हमरी मांग है कि एएसआई के लंबित प्रकरणों व एडीए अधिकारियों-कर्मचारियों की आय से अधिक संपत्ति की निष्पक्ष जांच की जाए | इन मांगें को न माना गया तो कांग्रेस पार्टी सड़कों पर आंदोलन करेगी|

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें