फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पहले लिफ्ट दी, फिर जेब पर हाथ साफ किया, किसान के साथ शातिरों ने की वारदात

आगरा के फतेहपुर सीकरी में सोमवार दोपहर एक किसान से लूटपाट की घटना सामने आई है। ग्राम ओलेंडा निवासी किसान सुरेंद्र गहलोत पुत्र प्रेम सिंह ने हाईवे स्थित मंडी परिसर में अपनी बाजरा की फसल 34,160 रुपये में बेची थी। नगदी को पेट की अंदर वाली जेब में रखकर वह बाईपास मोड़ तिराहे पर कस्बे जाने के लिए खड़ा हो गया। इसी दौरान दो बाइक सवारों ने उसे कस्बे ले जाने की बात कहकर अपने बीच में बैठा लिया। बाइक सवारों ने बाइक को किरावली की ओर मोड़ दिया और रास्ते में किसान की जेब काटकर रुपये निकाल लिए। इसके बाद उन्होंने किसान को बीच रास्ते में उतारकर फरार हो गए। पीड़ित किसान ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस टीम गठित कर घटना स्थल का मुआयना किया और मार्ग में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें