बाह। चौसिंगी गांव में रविवार देर शाम गाली-गलौज के विरोध पर हुए हमले में दंपती समेत 3 लोग घायल हुए, जबकि दूसरे पक्ष के पिता-पुत्री घायल हुए थे। एक पक्ष ने 7 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। चौसिंगी की नत्थो देवी की ओर से दर्ज कराई प्राथमिकी के मुताबिक, 6 सितंबर देर शाम दरवाजे पर गाली गलौज सुनकर वह घर से बाहर आईं, तो पड़ोसी राजहंस, उनकी पत्नी रेखा देवी, पुत्री अंजली, पुत्र अभिषेक, छोटेलाल की पत्नी शिखा, बेटी ज्ञानो, स्वानी ने उसे लात मार कर जमीन पर गिरा लिया और मारपीट करने लगे। बचाने आए पति रामपाल, पुत्र राम, पुत्रवधू शिवानी को लाठी, डंडों से पीटने लगे। धमकी दी कि राजीनामा नहीं किया तो पति, बेटे और पुत्रवधू को जान से मार देंगे। मारपीट में घायल हुए रामपाल, शिवानी, राम तथा दूसरे पक्ष के राजहंस, अंजली का पुलिस ने मेडिकल कराया था।