फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सीट को लेकर बच्चों में हुआ विवाद, बड़ों में चले लाठी-डंडे और सरिया; पांच घायल

बच्चों के बीच सीट पर बैठने को लेकर बस में हुआ मामूली विवाद रविवार तड़के खूनी संघर्ष में बदल गया। टप्पल से शादी समारोह में शामिल होकर लौट रही बरात के लोगों को ट्रांसयमुना क्षेत्र के शाहदरा स्थित विकास नगर में घेरकर हमला कर दिया गया। बघेल डेयरी के पास पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने बरातियों पर लाठी-डंडों और लोहे की सरियों से ताबड़तोड़ प्रहार किए। हमले में छत्रपाल, लोकेश, गौरव और योगेश समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें