फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आगरा में बसपा का शक्ति प्रदर्शन, आकाश आनंद करेंगे चुनावी शंखनाद; सम्मेलन में उमड़ी भीड़

विधानसभा चुनाव के लिए हाथी की ताकत की रविवार को आगरा के एत्मादपुर में जोर आजमाइश होगी। बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद चुनावी शंखनाद की बागडोर संभालेंगे। एत्मादपुर के मॉडल स्कूल मैदान में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया है। सम्मेलन के लिए कार्यकर्ताओं का पहुंचना शुरू हो गया है। मंडल प्रभारी सूरज सिंह ने कहा कि सम्मेलन एत्मादपुर ही नहीं, बल्कि पूरे आगरा मंडल के लिए है। आकाश आनंद के विचारों को सुनने के लिए हजारों की संख्या में कार्यकर्ता पहुंच रहे हैं। सम्मेलन में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, युवाओं को जोड़ने और आगामी चुनाव की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। सम्मेलन में बसपा की ओर से प्रत्याशी की घोषणा भी की जा सकती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें