आगरा। एयर फोर्स स्टेशन में एयर फोर्स एसोसिएशन आगरा चैप्टर का कार्यालय शुरू किया गया है। यहां पूर्व वायु सैनिकों, विधवाओं, आश्रितों और बुजुर्ग सदस्यों को पेंशन, चिकित्सा, सरकारी योजनाओं और दस्तावेजी मामलों में मदद मिलेगी। खासकर अकेले रहने वाले बुजुर्गों और वीर नारियों की समस्याओं को प्राथमिकता से संबंधित विभागों तक पहुंचाकर समाधान का प्रयास किया जाएगा।