फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आगरा एयरपोर्ट से अब रोज उड़ान भरेगी बंगलूरू की फ्लाइट, नवी मुंबई सेवा भी बढ़ी

आगरा। आगरा एयरपोर्ट से बंगलूरू और नवी मुंबई के लिए हवाई सेवा बढ़ गई है। 1 अक्तूबर से बंगलूरू की उड़ान सप्ताह में पांच दिन के बजाय सातों दिन और नवी मुंबई की उड़ान दो के बजाय तीन दिन संचालित होगी। नया शेड्यूल 25 अक्तूबर तक लागू रहेगा। इससे कारोबारियों, पर्यटकों और दूसरे शहरों में काम के सिलसिले में आने-जाने वाले यात्रियों को आसानी होगी। आगरा सिविल टर्मिनल एयरपोर्ट अथॉरिटी के डायरेक्टर विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि बंगलूरू की उड़ान 6ई 941 रोजाना दोपहर 3:10 बजे आगरा पहुंचेगी और 6ई 942 आगरा से 3:45 बजे रवाना होगी। पहले यह सेवा पांच दिन थी। अब मंगलवार और बृहस्पतिवार को भी उड़ान उपलब्ध रहेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें