राजधानी शिमला में दिवाली को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। लक्कड़ बाजार स्थित आइस स्केटिंग रिंक में पटाखा बाजार सज गया है। बाजार में इस बार कई नई वैरायटी के पटाखे बिक्री के लिए उपलब्ध हैं, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। दिवाली नजदीक आने के साथ ही बाजार में खरीदारी का माहौल बनने लगा है। लोग पटाखों की नई किस्मों को देखने और खरीदने के लिए पहुंच रहे हैं। पटाखा कारोबारी राधे श्याम वर्मा ने बताया कि इस बार बाजार में हेलीकॉप्टर, मनी बैंक, पीकॉक और बटरफ्लाई जैसी नई आइटम आई हैं। इन नई वैरायटी को लोग पसंद कर रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार पिछले साल के मुकाबले कारोबार बेहतर रहेगा। दिवाली को लेकर बाजार में धीरे-धीरे खरीदारी का माहौल बन रहा है। दिवाली के त्योहार को देखते हुए पटाखा कारोबारियों को इस बार अच्छे कारोबार की उम्मीद है। नई वैरायटी के पटाखों की उपलब्धता से बाजार में ग्राहकों की दिलचस्पी बढ़ रही है।