फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: खलीनी में सड़क की टारिंग शुरू, धूल से राहत मिली

शिमला के खलीनी क्षेत्र में मंगलवार से सड़क की टारिंग का कार्य शुरू हो गया है। इससे स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों को लंबे समय से चली आ रही धूल-मिट्टी की समस्या से राहत मिलेगी। क्षेत्र में सड़क की स्थिति लंबे समय से खस्ताहाल थी। 24 घंटे पेयजल आपूर्ति के लिए पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़क की उचित बहाली नहीं हो पाई थी। इस कारण दुकानों में रखा सामान भी धूल से खराब हो रहा था। स्थानीय कारोबारियों ने इस समस्या को लेकर मांग उठाई थी। स्थानीय पार्षद चमन प्रकाश ने यह मामला अधिकारियों के समक्ष उठाया। इसके बाद टारिंग का काम शुरू किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें