फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: एनएच-05 पर निर्माण कार्य से वाहनों की रफ्तार धीमी, वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह

राष्ट्रीय राजमार्ग-05 पर सड़क निर्माण कार्य के चलते वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। शोघी-महेेली बाइफरकेशन और दुर्गा माता मंदिर के समीप सोनू बंगला के पास निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसके चलते इन स्थानों पर वाहनों की आवाजाही मध्यम गति से हो रही है और वाहन चालकों को कुछ समय तक इंतजार करना पड़ सकता है। ट्रैफिक पुलिस शिमला के अनुसार, यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस कर्मियों को मौके पर तैनात किया गया है। पुलिस लगातार यातायात का संचालन कर रही है, ताकि वाहनों की आवाजाही सुचारु बनी रहे। पुलिस ने वाहन चालकों को कुफरी, ठियोग, रोहड़ू, चौपाल, नारकंडा, रामपुर और किन्नौर की ओर जाने के लिए कंडाघाट से वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी है। इस मार्ग को जाम से बचने के लिए बेहतर विकल्प बताया गया है। ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि निर्माण कार्य वाले स्थानों से गुजरते समय धैर्य बनाए रखें और पुलिस के निर्देशों का पालन करें। यात्रियों को सफर शुरू करने से पहले मार्ग की स्थिति का ध्यान रखने और अनावश्यक परेशानी से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें