वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सामाजिक जागरूकता और समाजसेवियों के योगदान को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शनिवार को ब्रह्माकुमारी सेंटर पंथाघाटी में संगम अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान के साथ समाज के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने वाले समाजसेवियों को भी सम्मानित किया गया। अभियान का उद्देश्य एक श्रेष्ठ, संवेदनशील और खुशहाल समाज का निर्माण करना रहा। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिक कार्यक्रम (संगम), पब्लिक प्रोग्राम और समाजसेवियों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।