फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजमेर: दरगाह क्षेत्र में मिला बांग्लादेशी परिवार, दंपती समेत 5 सदस्य हिरासत में; अब तक 66 दस्तयाब

Sat, 14 Nov 2026 08:14 AM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

राजस्थान पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अपनी कार्रवाई को अंजाम देते हुए दरगाह क्षेत्र से पांच सदस्यीय परिवार को दस्तयाब किया है। अजमेर पुलिस की इस कार्रवाई से जिले में अब तक पकड़े गए बांग्लादेशी घुसपैठियों की कुल संख्या 66 तक पहुंच गई है। पकड़े गए परिवार में 63 वर्षीय माजिद अली, उनकी 55 वर्षीय पत्नी फरजान खान और उनके तीन बच्चे शामिल हैं। राजस्थान पुलिस के उच्चाधिकारियों के निर्देशों के तहत यह कार्रवाई की गई है।

अभियान और सघन तलाशी
विशेष पुलिस टीम ने तकनीकी साधनों और मुखबिरों से मिली सटीक सूचनाओं के आधार पर यह अभियान चलाया। पुलिस की विशेष टीम ने दरगाह बाजार, अंदरकोट, जालियान कब्रिस्तान और तारागढ़ की पहाड़ियों सहित विभिन्न संवेदनशील इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान टीम को दरगाह क्षेत्र में अवैध रूप से रह रहे इस बांग्लादेशी परिवार के बारे में जानकारी प्राप्त हुई, जिसके बाद पुलिस ने परिवार के सभी सदस्यों को हिरासत में लिया।

घुसपैठ और प्रवास का इतिहास
पुलिस की पूछताछ के दौरान परिवार के मुखिया 63 वर्षीय माजिद अली ने स्वीकार किया कि वह मूल रूप से बांग्लादेश के ढाका जिले का निवासी है। उसने बताया कि वह वर्ष 2007 में पत्नी के साथ पश्चिम बंगाल के हिली बॉर्डर से अवैध रूप से भारत की सीमा में दाखिल हुआ था। भारत में प्रवेश करने के बाद परिवार ने लगभग दो साल तक दिल्ली में खानाबदोश के रूप में जीवन बिताया। इसके बाद, वर्ष 2009-10 में यह परिवार अजमेर पहुंच गया और तब से लगातार दरगाह क्षेत्र में ही निवास कर रहा था।

पुलिस कर रही पूछताछ
दरगाह थाना पुलिस परिवार के सभी सदस्यों से गहन पूछताछ कर रही है ताकि उनके भारत प्रवास तथा अन्य गतिविधियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध रूप से रह रहे घुसपैठियों की पहचान करने का अभियान आगे भी जारी रहेगा। सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही इस कार्रवाई में पुलिस पकड़े गए परिवार के दस्तावेज और उनके भारत में प्रवेश के तरीकों की जांच कर रही है, जिसके बाद नियमानुसार कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें