फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली संकट से परेशान किसानों का लालड़ू एक्सईएन कार्यालय के सामने धरना

Nivedita Updated Wed, 26 Aug 2026 11:07 AM IST

भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के किसानों ने बुधवार को बिजली विभाग के लालड़ू एक्सईएन कार्यालय के सामने धरना दिया। यह प्रदर्शन कृषि मोटरों के लिए अपर्याप्त बिजली आपूर्ति और लंबे पावर कट के विरोध में किया गया। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें एक घंटे के भीतर पूरी नहीं हुईं, तो वे अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे जाम कर देंगे। धरने की अध्यक्षता भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के जिला उप प्रधान लखविंदर सिंह हैप्पी मलकपुर ने की। इस दौरान किसानों ने पंजाब सरकार और बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों का कहना है कि बिजली की कमी से उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। धान की फसल सहित अन्य फसलों के लिए नियमित बिजली आपूर्ति बेहद जरूरी है। लंबे समय तक बिजली कटौती होने से खेतों की सिंचाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। इससे किसानों को अपनी फसलों के नुकसान का डर सता रहा है। उन्होंने मांग की कि कृषि मोटरों को पर्याप्त बिजली दी जाए। साथ ही, बिजली कटौती की अवधि को कम किया जाए। किसानों ने अपनी मांगों को लेकर प्रशासन को अल्टीमेटम दिया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें