फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियाई खेलों में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, सांसद अशोक मित्तल ने जताई खुशी

जापान के आइची-नागोया में 19 सितंबर से शुरू हुए एशियाई खेल 2026 में भारत के 503 खिलाड़ी 36 खेलों में हिस्सा ले रहे हैं। भारतीय दल में 246 सहयोगी स्टाफ और 19 दल अधिकारी भी शामिल हैं। इस दल में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) के 58 खिलाड़ी भी भारतीय टीम का हिस्सा हैं, जिनमें क्रिकेटर ईशान किशन और मीराबाई चानू सहित कई खिलाड़ी शामिल हैं। एशियाई खेलों में एलपीयू के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर राज्यसभा सांसद एवं एलपीयू के संचालक अशोक मित्तल ने खुशी जताते हुए कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने अब तक 8 पदक हासिल किए हैं, जिनमें 1 गोल्ड, 5 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। उनके अनुसार, इन 8 पदकों में 5 सिल्वर मेडल एलपीयू के खिलाड़ियों ने जीते हैं, जो विश्वविद्यालय और देश के लिए गर्व की बात है। अशोक मित्तल ने कहा कि एलपीयू के विद्यार्थी पहले भी ओलंपिक और पैरालंपिक जैसे बड़े अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य और खेल प्रतिभा को विकसित करना भी जरूरी है। एलपीयू खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भारतीय खिलाड़ी एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश के लिए नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे। मित्तल ने कहा कि जब अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का राष्ट्रगान बजता है और तिरंगा लहराता है, तो हर भारतीय के लिए वह गर्व का क्षण होता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें