फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटकपूरा में स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने शुरू करवाई सफाई व स्वच्छता मुहिम

Nivedita Updated Sat, 29 Aug 2026 12:03 PM IST

पंजाब सरकार की तरफ से शनिवार को राज्य भर में 10 दिवसीय सफाई व स्वच्छता अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत कोटकपूरा शहर में जिला प्रशासन द्वारा इस अभियान का आगाज किया गया जिसकी शुरुआत पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने करवाई। उन्होंने नगर काउंसिल के सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया और बाद में सफाई कर्मचारियों के साथ खुद भी झाड़ू लगाकर लोगों को साफ सफाई रखने का संदेश दिया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह गैरी वड़िंग सहित नगर पार्षद ,अधिकारी और तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।यह विशेष सफाई अभियान 7 सितंबर तक लगातार जारी रहेगा। इस मौके पर स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा शुरू किए गए सफाई एवं स्वच्छता अभियान के तहत कोटकपूरा शहर समेत जिले भर के विभिन्न सेकेंडरी कूड़ा एकत्रीकरण केंद्रों की विशेष सफाई की जाएगी। अभियान के दौरान सफाई कर्मचारियों के साथ जिला प्रशासन, नगर काउंसिल तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी भी मिलकर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि यह एक व्यापक और गहन सफाई अभियान है, जिसका उद्देश्य पूरे शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाना है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें