फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवराज चौहान की किसानों से अपील, पराली न जलाएं

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को तरनतारन के गांव बू हवेेलियां में आयोजित किसान चौपाल एवं किसान मिलन समारोह में किसानों से पराली न जलाने और फसल विविधता अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पराली को खेतों में मिलाने से मिट्टी की गुणवत्ता सुधरती है, मित्र कीटों को संरक्षण मिलता है और फसलों में पानी की खपत कम होती है। इससे उत्पादन बढ़ने के साथ किसानों का मुनाफा भी बढ़ सकता है। केंद्रीय मंत्री ने पंजाब के किसानों को पारंपरिक खेती के साथ नए कृषि विकल्प अपनाने और केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पराली प्रबंधन को खेती का हिस्सा बनाकर कृषि को अधिक लाभकारी बनाया जा सकता है। फसल बीमा को लेकर पंजाब सरकार पर उठाए सवाल शिवराज सिंह चौहान ने फसल बीमा योजना का मुद्दा उठाते हुए कहा कि केंद्र सरकार किसानों की फसलों का बीमा करवाने के लिए प्रयास कर रही है, लेकिन पंजाब सरकार की ओर से इस दिशा में अभी तक आवश्यक कदम नहीं उठाए गए हैं। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार कृषि उपकरणों पर सब्सिडी देने के लिए पंजाब सरकार को करोड़ों रुपये की सहायता उपलब्ध करवाती है। सब्सिडी वाले कृषि उपकरणों की गुणवत्ता जांचने की मांग किसान चौपाल के दौरान कुछ किसानों ने शिकायत की कि पंजाब सरकार की ओर से सब्सिडी पर उपलब्ध करवाए जाने वाले कृषि उपकरणों की गुणवत्ता खराब होती है। इस पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि किसानों को दिए जाने वाले उपकरणों की गुणवत्ता की नियमित जांच होनी चाहिए, ताकि उन्हें बेहतर मशीनरी मिले और सरकारी सहायता का वास्तविक लाभ किसानों तक पहुंचे। अकाली दल-भाजपा गठबंधन पर जताई खुशी भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के गठबंधन पर खुशी जताते हुए शिवराज सिंह चौहान ने इसे दो भाइयों की पार्टियों का मिलन बताया। उन्होंने कहा कि इस गठबंधन से पंजाब को निश्चित रूप से फायदा होगा। समारोह के अंत में कृषि विज्ञान केंद्र बू और गांव की पंचायत की ओर से केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को सम्मानित किया गया। वहीं, पराली न जलाने वाले किसानों और पंचायतों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें