कोटकपूरा ने संत निरंकारी मिशन की ओर से सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की प्रेरणा से रविवार को स्थानीय संत निरंकारी सत्संग भवन में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कोटकपूरा ब्रांच के संयोजक सुरिंदर अरोड़ा के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर का उद्घाटन जोनल इंचार्ज एनएस गिल ने किया। इस अवसर पर डॉ. रवि बांसल, डॉ मनदीप धींगड़ा, राजिंदर अरोड़ा,दविंदर अर्शी समेत क्षेत्र की कई प्रमुख शख्सियतों और मिशन के पदाधिकारियों ने विशेष रूप से शिरकत की। उन्होंने रक्तदान शिविर के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति को जीवनदान देने का माध्यम है। संत निरंकारी मिशन की ओर से मानवता की सेवा और सामाजिक कल्याण के लिए किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। इस दौरान मिशन के सदस्यों ने भी बढ़-चढ़कर रक्तदान के इस सेवा कार्य में भाग लिया और मानवता की सेवा का संदेश दिया।