फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तरनातरन में युवक पर फायरिंग, एक युवक की मौत

तरनतारन शहर में शुक्रवार शाम उस समय दहशत फैल गई, जब माता के जागरण की तैयारियों में जुटे युवकों पर दो बाइकों पर सवार होकर आए हमलावरों ने अंधाधुंध गोलियां चला दीं। इस वारदात में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर होने के चलते उसे अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार, इलाके में माता के जागरण को लेकर युवक सेवा कार्यों और अन्य तैयारियों में जुटे हुए थे। इसी दौरान दो बाइकों पर सवार होकर आए हमलावरों ने वहां मौजूद युवकों को निशाना बनाते हुए फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई गोलीबारी से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गोलियां लगने से चार युवक घायल हो गए, जिन्हें तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें