फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुसैनीवाला बॉर्डर पर किसान गेंदा फूल की खेती से रोजाना कमा रहे 1,500 रुपये

फिरोजपुर के हुसैनीवाला बॉर्डर से सटे गांव कमाले वाला के कई किसान पारंपरिक फसलों के साथ फूलों की खेती कर अच्छी आमदनी कमा रहे हैं। गांव निवासी किसान जस्सा सिंह ने बताया कि वह पिछले करीब दस वर्षों से गेंदा फूल की खेती कर रहा है। इस समय उसने दो कनाल जमीन में गेंदा फूल लगाया हुआ है। जस्सा सिंह के मुताबिक वह रोजाना फूल तोड़कर बाजार में बेचता है, जिससे करीब 1,500 रुपये की आमदनी हो जाती है। उन्होंने बताया कि गेंदा फूल की खेती पर खर्च सब्जियों की खेती के आसपास ही आता है, लेकिन इसकी खासियत यह है कि आमदनी के लिए फसल तैयार होने तक छह महीने इंतजार नहीं करना पड़ता। उन्होंने बताया कि एक बार पौधे लगाने के बाद करीब दस महीने तक फूल प्राप्त होते रहते हैं। रोजाना फूल तोड़कर बेचने से लगातार आमदनी बनी रहती है। किसान जस्सा सिंह का कहना है कि फूलों की खेती किसानों के लिए कम समय में नियमित आमदनी का अच्छा जरिया बन सकती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें