फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलालाबाद में मुठभेड़, बदमाश के पैर में लगी गोली, दो पिस्टल बरामद

जलालाबाद में शुक्रवार को पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस टीम पर फायरिंग करने वाले बदमाश को जवाबी कार्रवाई में गोली लगी, जो उसके पैर में जा लगी। घायल बदमाश को पुलिस ने काबू कर उपचार के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो पिस्टल भी बरामद की हैं। घायल बदमाश की पहचान दरोगा निवासी मनप्रीत सिंह उर्फ मनी के रूप में हुई है। एसएसपी फाजिल्का गगन अजीत सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि थाना सिटी पुलिस को मनप्रीत सिंह के इलाके में घूमने की सूचना मिली थी। थाना सिटी प्रभारी मोहित धवन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ड्रीम विला पैलेस के पास नाकाबंदी की। पुलिस ने बाइक पर आ रहे मनप्रीत सिंह को रुकने का इशारा किया। बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी मनप्रीत सिंह के कब्जे से एक ग्लॉक और एक स्टार-30 पिस्टल बरामद की है। एसएसपी गगन अजीत सिंह ने बताया कि मनप्रीत सिंह के खिलाफ पहले भी मामले दर्ज हैं। उस पर लड़ाई-झगड़े और एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमे हैं। पुलिस उसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है। मुठभेड़ से जुड़े सभी पहलुओं पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें