फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में पराली जलाने के 2,347 मामले, 40.37 लाख का जुर्माना

Fri, 06 Nov 2026 02:04 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

पंजाब में पराली जलाने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। धान की कटाई के बाद खेतों में लगातार पराली जलाई जा रही है, जिससे वायु प्रदूषण की समस्या गंभीर होती जा रही है। दिल्ली की खराब हवा के पीछे भी केवल स्थानीय प्रदूषण ही नहीं, बल्कि पंजाब और हरियाणा में पराली जलाने की घटनाओं को एक बड़ी वजह माना जा रहा है। पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (PPCB) की 4 नवंबर तक की रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य में पराली जलाने के कुल 2,347 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। इन मामलों को लेकर पर्यावरणीय नियमों के तहत कार्रवाई भी की गई है।रिपोर्ट के अनुसार, पराली जलाने के मामलों में अब तक 40.37 लाख रुपये का पर्यावरणीय जुर्माना लगाया गया है। इसमें से 23.05 लाख रुपये की वसूली भी की जा चुकी है। हालांकि, राज्य में पराली जलाने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जो प्रशासन और पर्यावरण विभाग के लिए चिंता का विषय बनी हुई हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें