अमृतसर में पुलिस कमिश्नर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। धमकी ई-मेल के माध्यम से दी गई। इसके बाद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए पुलिस कमिश्नर कार्यालय, डीसी कार्यालय और कोर्ट कॉम्प्लेक्स में सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान तीनों परिसरों में एंटी-सबोटाज चेकिंग की गई, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु या गतिविधि सामने नहीं आई। डीसीपी जगराज सिंह के अनुसार, पुलिस टीमों ने तीनों परिसरों की बारीकी से जांच की। तलाशी के दौरान स्थिति सामान्य और शांतिपूर्ण पाई गई। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को गंभीरता से लेते हुए सभी आवश्यक जांच प्रक्रियाएं पूरी कीं।