फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व की तैयारियां पूरी

श्री दरबार साहिब में श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) की ओर से देश-विदेश से पहुंचने वाली संगत के स्वागत, लंगर, आवास, यातायात और सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। एसजीपीसी के मुख्य सचिव कुलवंत सिंह मन्नण ने बताया कि प्रकाश पर्व के अवसर पर अमृतसर शहर को दीपमाला से सजाया जाएगा, जिससे पूरा शहर गुरमत रंग में रंगा नजर आएगा। उन्होंने बताया कि शहर के प्रमुख प्रवेश द्वारों, गोल्डन गेट, रेलवे स्टेशन, बस अड्डे और हवाई अड्डे सहित विभिन्न स्थानों पर संगत के स्वागत के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। संगत के लिए लंगर और प्रसाद की सेवा के प्रबंध संत बाबा अजीत सिंह जी हरसा वाले, बाबा कश्मीर सिंह जी भूरी वाले और बाबा सतनाम सिंह जी किला वाले की ओर से किए जा रहे हैं। एसजीपीसी अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी के नेतृत्व में संगत की सुविधा के लिए प्रशासन के साथ तालमेल स्थापित किया गया है। श्री दरबार साहिब की ओर आने वाले रास्तों की मरम्मत का काम भी तेजी से करवाया जा रहा है। प्रकाश पर्व को समर्पित 26 अक्टूबर को विशाल नगर कीर्तन सजाया जाएगा। विभिन्न स्थानों पर संगत की ओर से नगर कीर्तन का श्रद्धापूर्वक स्वागत किया जाएगा। प्रबंधकों ने संगत से श्री दरबार साहिब पहुंचकर माथा टेकने और गुरबाणी कीर्तन का श्रवण करने की अपील की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें