फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरबार साहिब में नतमस्तक हुए अकाली नेता, डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने पंजाब सरकार पर साधा निशाना

Nivedita Updated Fri, 28 Aug 2026 11:24 AM IST

शिरोमणि अकाली दल के मुख्य प्रवक्ता डॉ. दलजीत सिंह चीमा शुक्रवार को पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल और अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ सचखंड श्री दरबार साहिब पहुंचे। नेताओं ने गुरु घर में माथा टेका और गुरु महाराज का आशीर्वाद लिया। चीमा ने कहा कि बाबा बकाला में राखड़ पुन्निया के ऐतिहासिक मेले के दौरान होने वाली पार्टी की कांफ्रेंस से पहले गुरु घर में हाजिरी लगाने आए हैं। इसे राजनीति से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की दरबार साहिब यात्रा पर चीमा ने कहा कि दरबार साहिब पूरी मानवता का साझा घर है। इसे राजनीतिक मुलाकातों से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। 1984 के दंगों का जिक्र करते हुए चीमा ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेतृत्व अभी भी आरोपियों का बचाव कर रहा है और पंजाब कांग्रेस इस मुद्दे पर चुप है। आम आदमी पार्टी सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब पर लगातार कर्ज बढ़ रहा है। भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, पेपर लीक और कर्मचारियों की हड़ताल जैसे मुद्दों पर सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। उन्होंने कहा कि अकाली दल ‘पंजाब बचाओ रैलियों’ और कांफ्रेंस के जरिये जनता के बीच जाकर सरकार की नाकामियां और पार्टी का विजन रखेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें