फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर: सामूहिक छुट्टी लेकर सड़कों पर उतरे पंजाब के कर्मचारी-पेंशनर, डीए भत्ते बहाल करने की मांग

शाहिल शर्मा Updated Thu, 27 Aug 2026 04:47 PM IST

पंजाब सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों ने अपनी लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर वीरवार को प्रदेशभर में सामूहिक छुट्टी लेकर रोष प्रदर्शन किया। अमृतसर में विभिन्न सरकारी विभागों के कर्मचारियों और पेंशनरों ने डीसी कार्यालय के बाहर धरना देकर पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारी नेताओं ने 18 प्रतिशत लंबित महंगाई भत्ता (डीए) जारी करने, बंद किए गए 37 भत्तों को बहाल करने और पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग उठाई। इसके अलावा कच्चे और कांट्रेक्ट कर्मचारियों को नियमित करने की भी मांग की गई। फेडरेशन जिला अमृतसर के महासचिव जसवंत राय ने कहा कि कर्मचारी पिछले साढ़े चार साल से अपनी मांगों को लेकर सरकार से संपर्क कर रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने जल्द मांगें नहीं मानीं तो कर्मचारी हड़ताल सहित बड़ा संघर्ष शुरू करने को मजबूर होंगे। हालांकि अस्पतालों जैसी जरूरी सेवाओं में आपातकालीन सेवाएं जारी रखने की बात कही गई। पंजाब स्टेट मिनिस्टीरियल पेंशनर एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. निर्मल सिंह आनंद ने कहा कि धरने का उद्देश्य सरकार को कर्मचारियों और पेंशनरों की समस्याओं के समाधान के लिए गंभीरता से कदम उठाने का संदेश देना है। मार्केट कमेटी पेंशनर यूनियन अमृतसर के अध्यक्ष राजेश्वर कुमार ने कहा कि करीब पांच साल से डीए का बकाया नहीं मिला है। उन्होंने बकाया डीए जारी करने और जनवरी-जुलाई में मिलने वाला डीए नियमित रूप से वेतन-पेंशन में जोड़ने की मांग की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें