फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार में लेखपाल से लेकर उच्च अधिकारी तक भ्रष्टाचार में लिप्त : शिवपाल यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने रविवार को भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में लेखपाल से लेकर तहसीलदार और उच्च अधिकारी तक भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की किसी मंत्री, विधायक या संगठन के पदाधिकारी में हिम्मत नहीं है। उन्होंने दावा किया कि सपा सरकार में पार्टी के जिलाध्यक्ष की डीएम से भी ज्यादा चलती थी और उनके फोन करने पर अधिकारी गलत काम करने की हिम्मत नहीं करते थे। शिवपाल यादव अहरौला क्षेत्र के हासा मतलूबपुर गांव निवासी पूर्व ब्लाक प्रमुख विजय बहादुर यादव की पुण्यतिथि पर आयोजित दंगल प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे। उन्होंने सबसे पहले विजय बहादुर यादव के चित्र पर धूप-दीप जलाकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद अखाड़े का फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने पहलवानों से परिचय प्राप्त कर अयोध्या के रमन और फिरोजाबाद के नीरज पहलवान की कुश्ती भी शुरू कराई। आयोजक विकास यादव बबलू ने शिवपाल यादव को गदा, स्मृति चिह्न और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। सपा सरकार के काम गिनाए करीब 11 मिनट के संबोधन में शिवपाल यादव ने भाजपा सरकार की नीतियों के साथ किसानों और नौजवानों की समस्याओं पर बात की। उन्होंने कहा कि वर्ष 2012 की सपा सरकार और उससे पहले मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व वाली सरकारों में कई महत्वपूर्ण काम किए गए थे। उनकी सरकार में प्रत्येक ग्राम पंचायत में स्टेडियम बनाने के लिए आदेश जारी किया गया था। किसानों के हित में भी कई बेहतर काम किए गए थे। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में कुश्ती प्रतियोगिताओं के घटते चलन पर चिंता जताई। कहा कि गांवों में दंगल की पुरानी परंपरा को बचाए रखने की जरूरत है। इससे युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहन मिलता है और उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। भाजपा सरकार पर लगाए गंभीर आरोप शिवपाल यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में अंग्रेजी हुकूमत से भी ज्यादा क्रूरता दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि किसानों और नौजवानों की समस्याओं पर सरकार को गंभीरता से काम करना चाहिए। भ्रष्टाचार पर प्रभावी रोक लगाने की जरूरत है, लेकिन सरकार के स्तर पर इस दिशा में अपेक्षित कार्रवाई नहीं हो रही है। विधायक डॉ. संग्राम यादव ने कहा कि उनकी पार्टी देश की सत्ता में बैठी सांप्रदायिक ताकतों से लड़ रही है। उन्होंने भाजपा सरकार पर नौजवानों और किसानों का भविष्य चौपट करने तथा बाबा साहब के संविधान को खत्म करने की कोशिश करने का आरोप लगाया। सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने पीडीए का अर्थ बताते हुए पार्टी का पक्ष रखा और भाजपा सरकार पर हमला बोला।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें