फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी: शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर हरदा पुलिस का शिकंजा, पांच चालकों पर हुई कार्रवाई

Sat, 24 Oct 2026 12:16 PM IST
हरदा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदा

हरदा सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए हरदा पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक शशांक के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस और जिला पुलिस ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की। अभियान के दौरान वाहन चालकों की ब्रीथ एनालाइजर मशीन से जांच की गई। शराब का सेवन कर वाहन चलाने की पुष्टि होने पर संबंधित वाहनों को जब्त कर चालकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए गए। पुलिस के अनुसार, जिले में कुल पांच प्रकरणों में कार्रवाई की गई।

पढे़ं: पांच साल देश की सेवा की, अब समाज सेवा की बारी, पूर्व महिला बीएसएफ जवान माया को भाजपा ने उतारा इनमें यातायात थाना के दो और कोतवाली थाना के एक प्रकरण में न्यायालय ने प्रत्येक चालक पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। पुलिस का कहना है कि नशे की हालत में वाहन चलाना सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों में से एक है। दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए ऐसे चालकों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। थाना प्रभारी यातायात वर्षा गौर ने वाहन चालकों से अपील की कि वे शराब या किसी भी प्रकार के नशे का सेवन करने के बाद वाहन न चलाएं। उन्होंने कहा कि नशे में वाहन चलाना न केवल चालक, बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य वाहन चालकों, राहगीरों और आम लोगों के जीवन के लिए भी गंभीर खतरा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें