फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिंडोरी क्राइम: स्कूल से छात्रावास जा रहे 10वीं के छात्र पर चाकू से हमला, तीन छात्र फरार; पेट में लगी चोट

Sat, 05 Sep 2026 09:04 PM IST
डिंडोरी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डिंडोरी

डिंडोरी के समनापुर कस्बे में सीनियर आदिवासी बालक छात्रावास के पास कक्षा दसवीं के एक छात्र पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। शुक्रवार दोपहर हुई इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हमले के बाद आरोपी बताए जा रहे तीन छात्र मोटरसाइकिल से फरार हो गए। घायल छात्र को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल डिंडोरी रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, कक्षा दसवीं का छात्र सतीश मरावी शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे लंच के समय स्कूल से छात्रावास की ओर जा रहा था। बताया जा रहा है कि जैसे ही वह बीईओ कार्यालय के पीछे पहुंचा, मोटरसाइकिल पर सवार तीन छात्रों ने उसे रास्ते में रोक लिया। किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हुआ। इसी दौरान आरोप है कि बाइक सवार छात्रों में से एक ने सतीश पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में छात्र के पेट में चाकू लगने से वह घायल हो गया। घटना के बाद तीनों आरोपी छात्र मोटरसाइकिल से फरार हो गए। आसपास मौजूद लोगों और अन्य छात्रों को घटना की जानकारी मिलने पर घायल सतीश को समनापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल डिंडोरी रेफर कर दिया।

पढ़ें: बालाघाट में 30 आदिवासी बच्चों की मौत पर बोले राहुल गांधी, कड़ी कार्रवाई की मांग की बताया जा रहा है कि हमला करने वाला आरोपी छात्र कक्षा ग्यारहवीं में पढ़ता है। हालांकि, घटना के पीछे की वास्तविक वजह और दोनों पक्षों के बीच विवाद किस बात को लेकर हुआ, यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पुलिस फरार तीनों छात्रों की तलाश में जुटी है। इधर, छात्रावास अधीक्षक ने बताया कि घटना के समय वे बम्हनी में मुख्यमंत्री योजना से संबंधित रथयात्रा कार्यक्रम में गए हुए थे। छात्र पर चाकू से हमला होने की जानकारी मिलते ही वे तत्काल समनापुर पहुंचे। घायल छात्र को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की गई और उसके उपचार की जानकारी ली गई। घटना के बाद छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों में चिंता का माहौल है। स्कूल और छात्रावास के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। परिजनों का कहना है कि शैक्षणिक संस्थान और छात्रावास के आसपास इस तरह की घटना होना गंभीर चिंता का विषय है। फिलहाल घायल छात्र का जिला अस्पताल डिंडोरी में उपचार जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी छात्रों की पहचान के साथ घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें